डिजिटल डेस्क, मैड्रिड। स्पेन से एक बेहद दर्दनाक और बड़ी रेल दुर्घटना की खबर सामने आ रही है। देश के मध्य टोलेडो प्रांत में बुधवार सुबह दो हाई-स्पीड ट्रेनें आपस में टकरा गईं। इस भीषण हादसे में 46 से ज्यादा लोगों की मौत की खबर है, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं।
बता दें कि यह दुर्घटना बुधवार को सुबह 9 बजे के ठीक बाद मैड्रिड-सेविल रेलवे लाइन पर, उरदा शहर के पास हुई। स्पेन के रेल ऑपरेटर 'अडिफ' के मुताबिक, एक ही दिशा में दक्षिण स्पेन की ओर जा रही रेन्फे ट्रेन ने आगे पटरी पर खड़ी इरियो ट्रेन को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।