डिजिटल डेस्क, मैड्रिड। सेंट्रल स्पेन में दो ट्रेनों के बीच जोरदार टक्कर हुई है। स्पेन के रेल सिस्टम ऑपरेटर ADIF ने कहा कि यह टक्कर बुधवार सुबह टोलेडो प्रांत में हुई।
ब्रिटिश समाचार एजेंसी द इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के मुताबिक, स्पेन में दो हाई-स्पीड ट्रेनों की टक्कर में करीब 39 लोगों की मौत की खबर सामने आई है।
TVE की रिपोर्ट के मुताबिक, यह हादसा एक ही दिशा में जा रही दो हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच हुआ और एक दूसरी के पिछले हिस्से से टकरा गई, जिससे उसके दो डिब्बे पटरी से उतर गए।