डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आज से ठीक पंद्रह साल पहले 20 अक्टूबर 2011 को लीबिया के तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी का उनके गृहनगर सिरते में खूनी और हिंसक अंत हुआ था। वर्षों से गुलामी की जंजीरों में कैद लीबिया के लोगों के लिए यह घटना किसी सावन से कम नहीं था।
अफ्रीकी महाद्वीप पर चार दशकों से अधिक समय तक राज करने वाले एक ताकतवर शासक के पतन से लीबिया के लोगों के मन में एक नए लोकतांत्रिक और समृद्ध भविष्य की उम्मीद तो जरूर जगी थी, लेकिन जमीन पर यह उम्मीद केवल एक भ्रांती साबित हुई और सच कुछ और निकला...