रॉयटर, नास्का। पेरू के दक्षिणी इलाके इका क्षेत्र के नास्का (नाज्का) में शनिवार को एक पर्यटक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में विमान में सवार सभी 13 लोगों की मौत हो गई।
एरोडियाना कंपनी का यह छोटा विमान (एवियोनटा) पिस्को हवाई अड्डे से नास्का लाइन्स के पर्यटन उड़ान के लिए रवाना हुआ था।
दोपहर करीब एक बजे यह विमान नास्का शहर से करीब छह किलोमीटर दूर एक खेत में जा गिरा और आग की लपटों में जल उठा। हादसे में 11 पर्यटक और पायलट और को-पायलट समेत सभी मौके पर ही मारे गए। कोई भी व्यक्ति जीवित नहीं बचा।