डिजिटल डेस्क, मेक्सिको। कैरिबियन और मेक्सिको की खाड़ी के समुद्र तटों और किनारों पर समुद्री शैवाल (सीवीड) की मोटी परतें जमा हो गई हैं। इससे समुद्र के किनारे दम घुटने जैसे हालात बन गए हैं और समुद्री जीवन खत्म हो रहा है। साथ ही पर्यटन पर बहुत ज्यादा निर्भर रहने वाले इलाकों में आने वाले सैलानी भी इससे घबरा रहे हैं।
यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ फ्लोरिडा की ऑप्टिकल ओशनोग्राफी लैब की शुक्रवार को जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक, जुलाई में अटलांटिक, कैरिबियन और मेक्सिको की खाड़ी में लगभग 27 मिलियन मीट्रिक टन खुद से पनपने वाला सरगैसम देखा गया है। कांटेदार समुद्री शैवाल मीलों तक समुद्र तट पर फैला हुआ है और किनारे पर सड़ने पर इससे बदबू आती है।