World
ईरान पर हमले की धमकी के बाद ट्रंप का यू-टर्न, सऊदी अरब की मध्यस्थता से समझौते की उम्मीद
जेएनएन, नई दिल्ली। ईरान के खिलाफ नए सैन्य हमलों की चेतावनी देने के कुछ ही दिन बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने रुख में बड़ा बदलाव किया है। न्यूयार्क टाइम्स के अनुसार, ट्रंप ने इंटरनेट मीडिया मंच 'ट्रुथ सोशल'
लेखक Jagran News78K पढ़े गए

जेएनएन, नई दिल्ली। ईरान के खिलाफ नए सैन्य हमलों की चेतावनी देने के कुछ ही दिन बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने रुख में बड़ा बदलाव किया है। न्यूयार्क टाइम्स के अनुसार, ट्रंप ने इंटरनेट मीडिया मंच 'ट्रुथ सोशल' पर दावा किया कि पश्चिम एशिया के सहयोगी देशों की मध्यस्थता से ईरान के साथ संभावित समझौते की रूपरेखा तैयार हो गई है।
उन्होंने कहा कि इसी वजह से अमेरिका ने फिलहाल प्रस्तावित हमलों को स्थगित कर दिया है। ट्रंप के अनुसार, यदि तेहरान शीघ्र समझौते को अंतिम रूप देता है तो होर्मुज जलडमरूमध्य को पूरी तरह खोला जाएगा और ईरान के परमाणु कार्यक्रम से जुड़े विवाद का समाधान भी निकाला जाएगा।



