World
'सबसे पहले आतंकी ढांचा खत्म करे पाकिस्तान', सिंधु जल समझौते को लेकर भारत के अमेरिकी राजदूत ने लगाई फटकार
डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने कहा कि पाकिस्तान ने पिछले पांच दशकों में सिंधु जल संधि की नींव को कमजोर किया है। उन्होंने कहा कि इस्लामाबाद ने उस सद्भावना और दोस्ती को खत्म कर दिय
लेखक Digital Desk83K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने कहा कि पाकिस्तान ने पिछले पांच दशकों में सिंधु जल संधि की नींव को कमजोर किया है। उन्होंने कहा कि इस्लामाबाद ने उस सद्भावना और दोस्ती को खत्म कर दिया है जिस पर 1960 का समझौता आधारित था और संधि को स्थगित रखने का नई दिल्ली का फैसला बस उसी सच्चाई को मानता है।
अमेरिका की न्यूजवीक मैगजीन की रिपोर्ट के मुताबिक, क्वात्रा ने कहा कि संधि की प्रस्तावना सद्भावना और दोस्ती की भावना के साथ की गई प्रतिबद्धता को दर्शाती है लेकिन पाकिस्तान के व्यवहार ने आधी सदी में उस नींव को कमजोर कर दिया है।



