World
पाकिस्तान में क्यों नहीं हो रहा कॉकरोच जैसा प्रदर्शन? क्या सत्ता के बैरिकेड को तोड़ पाएगी जेन-जी
डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के हालात किसी से छिपे नहीं हैं। रोजी-रोटी और स्थानीय चुनाव की शिकायतों को लेकर आम लोग सड़कों पर उतर आए हैं। इस हफ्ते ही वहां कम से कम 40 प्रदर्शनकारियों की मौत हो
लेखक Digital Desk41K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के हालात किसी से छिपे नहीं हैं। रोजी-रोटी और स्थानीय चुनाव की शिकायतों को लेकर आम लोग सड़कों पर उतर आए हैं। इस हफ्ते ही वहां कम से कम 40 प्रदर्शनकारियों की मौत हो चुकी है।
जले पर नमक छिड़कते हुए, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने इन प्रदर्शनकारियों को भारत की तरह दुश्मन करार दिया और उनसे किसी भी बातचीत से साफ इनकार कर दिया।



