डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। पाकिस्तान के स्वात जिले में पुलिस स्टेशन के बाहर हुए आत्मघाती बम धमाके में 14 लोगों की मौत हो गई है और 20 घायल हो गए हैं।
स्वात जिले के पुलिस अधिकारी उमर खान ने 'डॉन न्यूज' को बताया कि जब पुलिसकर्मियों ने स्टेशन के गेट पर हमलावर को रोकने और उसकी तलाशी लेने की कोशिश की, तो उसने विस्फोटक में धमाका कर दिया।
सुरक्षाबलों ने धमाके की जांच शुरू की
सुरक्षाबलों ने तुरंत इस इलाके की घेराबंदी कर दी और जांच शुरू कर दी। यह धमाका पुलिस स्टेशन के पास तब हुआ जब सैकड़ों लोग स्वात घाटी में हाल ही में बढ़े आतंकवाद के विरोध में पास के काबल चौक पर प्रदर्शन कर रहे थे।