डिजिटल डेस्क, कैनबरा। ऑस्ट्रेलिया की एक पब्लिक लाइब्रेरी को एक ऐसी किताब वापस मिली है जो लगभग 150 साल से बकाया थी। लाइब्रेरी के पुराने नियमों के हिसाब से इसकी लेट फीस लगभग 16 लाख रुपए बनती है। 1858 में छपी 'एंटीक्विटीज ऑफ एथेंस' की यह दुर्लभ कॉपी पिछले हफ्ते कियामा लाइब्रेरी को वापस मिली, जब घर की मरम्मत के दौरान यह मिली।
यह किताब दशकों से एक सीलबंद फायरप्लेस में ईंटों से बनी जगह के अंदर चाय के क्रेट में छिपी हुई थी, जिससे नमी के कारण यह खराब भी हो गई थी। कियामा लाइब्रेरी री मैनेजर मिशेल हडसन ने कहा कि हमारे पास इतनी पुरानी चीज कभी वापस नहीं आई।