डिजिटल डेस्क, खार्तूम। सूडान में गृह युद्ध काफी भड़क गया है। सोमवार शाम दक्षिण दारफुर के न्याला शहर में एक भीड़-भाड़ वाले बाजार पर ड्रोन हमला हुआ। इस हमले में 112 लोगों की मौत हो गई।
द एसोसिएटेड प्रेस और 'रेडियो तमाजुज' की रिपोर्ट के मुताबिक, सूडान में हिंसा पर नजर रखने वाले मानवाधिकार समूह 'इमरजेंसी लॉयर्स' ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि यह हमला न्याला के डुमाया इलाके में स्थित 'तनकोंग बाजार' पर हुआ।