डिजिटल डेस्क, तेल अवीव। इजरायल में मंगलवार को हुए संसदीय चुनाव के शुरुआती एग्जिट पोल के अनुसार, प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के गुट के मुकाबले विपक्षी दलों को मामूली बढ़त मिली है। यह चुनाव 7 अक्टूबर 2023 के हमलों के बाद देश का पहला चुनाव है, जिसमें दशकों में सबसे ज्यादा मतदान हुआ।
इजरायली टीवी चैनलों (चैनल 11, 12 और 13) के अनुमान के मुताबिक, पूर्व सैन्य प्रमुख गादी आइजेंकोट के नेतृत्व वाले विपक्षी ब्लॉक को 52 से 53 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि नेतन्याहू के ब्लॉक (जिसमें अति-दक्षिणपंथी दल शामिल हैं) को करीब 50 सीटें मिलने का अनुमान है।