World
1 अरब डॉलर में शांति का सौदा: क्या सऊदी अरब और हूती विद्रोहियों में ईरान ने कराई प्राइवेट डील?
डिजिटल डेस्क, येरुशलम। इजरायली अखबार 'इजरायल हायोम' की एक रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब ने यमन के हूती विद्रोहियों को 1 अरब डॉलर (95,02,68,50,000 रुपये) का वित्तीय पैकेज देने की पेशकश की है।
लेखक Digital Desk76K पढ़े गए
-1793112695789.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
डिजिटल डेस्क, येरुशलम। इजरायली अखबार 'इजरायल हायोम' की एक रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब ने यमन के हूती विद्रोहियों को 1 अरब डॉलर (95,02,68,50,000 रुपये) का वित्तीय पैकेज देने की पेशकश की है।
यह पेशकश ईरान की मध्यस्थता से हुए एक समझौते के तहत की गई है, जिसका मकसद युद्धविराम लागू करना और सऊदी अरब पर हो रहे हमलों को रोकना है।
शांति के लिए 1 अरब डॉलर की पेशकश

-1795170803536.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
