World
ट्रंप फेल, मेलानिया पास: पोप लियो के साथ मिलकर रूसी कब्जे वाले ओलेश्की में कराया युद्धविराम
डिजिटल डेस्क, कीव। एक तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के लाख प्रयास के बावजूद रूस और यूक्रेन हमले रोकने को तैयार नहीं हैं। वहीं, उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप ने रूस के कब्जेवाले यूक्रेन एक छोटे से कस्बे ओलेश्की में युद्
लेखक Digital Desk23K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, कीव। एक तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के लाख प्रयास के बावजूद रूस और यूक्रेन हमले रोकने को तैयार नहीं हैं। वहीं, उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप ने रूस के कब्जेवाले यूक्रेन एक छोटे से कस्बे ओलेश्की में युद्धविराम कराने में सफलता पा ली। इससे पहले भी मेलानिया ने रूसी सेना के कब्जे में कैद यूक्रेनी बच्चों को छुड़ाने और स्वदेश वापसी कराई थी।
ओलेश्की की कुछ हजार लोगों की आबादी दाने-दाने को मोहताज है। दवाओं के साथ-साथ बिजली, पानी और गैस जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी से जीवन नारकीय हो चुका है। अब एक नवंबर तक लागू युद्धविराम से इस इलाके में भोजन और दवाएं पहुंचाना संभव हो सकेगा और साथ ही वहां से निकलने के इच्छुक लोगों को भी सुरक्षित रास्ता मिल सकेगा।

-1795170803536.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
