World
पाकिस्तान की नेशनल असेंबली ने कश्मीर पर पारित किया प्रस्ताव, दक्षिण एशिया में शांति का मुद्दा उठा
डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। पाकिस्तान की संसद के ऊपरी सदन नेशनल असेंबली ने मंगलवार को कश्मीर को लेकर एक प्रस्ताव पारित किया। इसमें कहा गया है कि दक्षिण एशिया में स्थायी शांति, सुरक्षा और स्थिरता कश्मीर विवाद के समाधान से ज
लेखक Digital Desk66K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। पाकिस्तान की संसद के ऊपरी सदन नेशनल असेंबली ने मंगलवार को कश्मीर को लेकर एक प्रस्ताव पारित किया। इसमें कहा गया है कि दक्षिण एशिया में स्थायी शांति, सुरक्षा और स्थिरता कश्मीर विवाद के समाधान से जुड़ी है।
सरकारी रेडियो पाकिस्तान के अनुसार, कश्मीर मामलों के मंत्री आमिर मुकाम और कश्मीर पर संसदीय समिति के अध्यक्ष राणा मोहम्मद कासिम नून ने यह प्रस्ताव पेश किया। इसमें कश्मीर के लोगों के प्रति पाकिस्तान के राजनीतिक और कूटनीतिक समर्थन को दोहराया गया है।

-1795170803536.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
