डिजिटल डेस्क, कंपाला। युगांडा के सुरक्षा बलों ने एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिस पर पिछले 15 वर्षों के दौरान 38 लोगों की हत्या कर उनका मांस खाने का गंभीर आरोप है।
देश के चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज के जनरल मुहूजी काइनेरुगाबा ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर गिरफ्तारी की जानकारी दी है।आरोपी की पहचान मुजुरिजी मोसेस के रूप में हुई है, जिस पर 2010 से 2025 के बीच मसाका, इबांडा और काजो जिलों में जघन्य अपराधों को अंजाम देने का आरोप है।