डिजिटल डेस्क, दमिश्क। जॉर्डन की राजधानी अम्मान के दक्षिण में स्थित करक शहर में पिछले हफ्ते एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर जानलेवा हमला हुआ था। इस हमले में नौ लोगों की मौत हुई थी। चर्च पर हुए हमले के जवाब में अब जॉर्डन ने सीरिया पर एयरस्ट्राइक की है।
जॉर्डन ने आज मंगलवार को दक्षिणी सीरिया में सशस्त्र समूहों के खिलाफ हवाई हमले किए। सीरियाई अधिकारियों के मुताबिक, इन हमलों में करीब 7 आम नागरिकों की मौत हो गई।