डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर नार्वे के प्रति अपना गुस्सा फिर जाहिर किया है। उन्होंने नार्वे को घटिया देश करार दिया और कहा कि वह इस देश के लोगों को अमेरिका में आने नहीं देना चाहते हैं, क्योंकि वहां की राजधानी ओस्लो स्थित नोबेल समिति ने उन्हें शांति पुरस्कार नहीं दिया।