World
नेतन्याहू के भविष्य का 'अग्निपरीक्षा' वाला दिन, इजरायल में आज मतदान; दांव पर 19 साल की साख
डिजिटल डेस्क, यरुशलम। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की प्रतिष्ठा-लोकप्रियता परखने के लिए पैमाना बने इजरायल के संसदीय चुनाव के लिए मंगलवार को मतदान होगा। इसमें साफ हो जाएगा कि सात अक्टूबर, 2023 को इजरायल पर हुए हमास के
लेखक Digital Desk63K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, यरुशलम। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की प्रतिष्ठा-लोकप्रियता परखने के लिए पैमाना बने इजरायल के संसदीय चुनाव के लिए मंगलवार को मतदान होगा। इसमें साफ हो जाएगा कि सात अक्टूबर, 2023 को इजरायल पर हुए हमास के हमले और उसके बाद इजरायल की जवाबी कार्रवाई को इजरायली जनता ने किस रूप में लिया है।
तीन वर्ष के इस दौर में गाजा में शांति स्थापित नहीं हुई है और लेबनान के दक्षिणी भाग में मौजूद इजरायली सेना भी जब-तब कार्रवाई कर रही है। खास बात यह है कि मुख्य मुकाबले में शामिल कोई भी दल स्वतंत्र फलस्तीन राष्ट्र का समर्थन नहीं कर रहा है।

-1795170803536.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
