World
ट्रंप ने जिसे जिहादी बोला क्या वो अमेरिका का पहला मुस्लिम सीनेटर बन सकता है?
डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिका में मध्यावधि चुनावों (मिडटर्म इलेक्शन) में अब बस एक हफ्ते से कुछ ही समय बचा है। ऐसे में मिशिगन में सीनेट की दौड़ ने पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींचा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने ड
लेखक Digital Desk41K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिका में मध्यावधि चुनावों (मिडटर्म इलेक्शन) में अब बस एक हफ्ते से कुछ ही समय बचा है। ऐसे में मिशिगन में सीनेट की दौड़ ने पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींचा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने डेमोक्रेटिक सीनेट उम्मीदवार अब्दुल अल-सैयद पर तीखे हमले किए। उन्होंने अल-सैयद को जिहादी करार दिया और उन पर चरमपंथी समूहों से जुड़े होने का आरोप लगाया।
अल-सैयद 3 नवंबर को होने वाले मध्यावधि चुनावों में अमेरिका के पहले मुस्लिम सीनेटर बनने की कोशिश कर रहे हैं। पोर्ट ह्यूरॉन में एक चुनावी रैली के दौरान ट्रंप ने अल-सैयद को जिहादी और आतंकवादियों का समर्थक बताया। उन्होंने दावा किया कि सीनेट में जाने से पहले उन्हें मेटल डिटेक्टर से गुजरना होगा।

-1795170803536.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
