डिजिटल डेस्क, कोलंबो। श्रीलंका ने अपने दक्षिणी तट के पास मुसीबत में फंसे एक जहाज से 40 ईरानी नाविकों को बचाया, उन्हें चिकित्सा सुविधा दी और फिर वापस उनके देश भेज दिया।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने रविवार को बताया, "वे शनिवार सुबह हवाई मार्ग से रवाना हो गए। उनकी रवानगी के लिए जरूरी इंतजामों का खर्च ईरान के दूतावास ने उठाया था।"
श्रीलंका के दक्षिणी तट पर स्थित बंदरगाह शहर गाले से लगभग 24 नाटिकल मील दूर एक व्यापारिक जहाज के मुसीबत में फंसे होने की सूचना मिलने पर श्रीलंकाई अधिकारियों ने मानवीय अभियान चलाया।