डिजिटल डेस्क, कोलंबो। भारतीय नौसेना का पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन सोमवार को श्रीलंका पहुंचा। इसमें दो युद्धपोत और एक तटरक्षक जहाज शामिल हैं। यह तीन दिवसीय सद्भावना यात्रा है, जिसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच समुद्री सहयोग को बढ़ावा देना है।
यह यात्रा एक लंबी दूरी के प्रशिक्षण अभियान का हिस्सा है। कोच्चि स्थित अपने बेस पोर्ट पर लौटने से पहले, यह स्क्वाड्रन सेशेल्स के पोर्ट विक्टोरिया और मालदीव के माले में भी रुकेगा।