डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि 3 नवंबर को होने वाले अमेरिकी मिडटर्म चुनावों के बाद पश्चिम एशिया में अमेरिकी सेना ईरान पर दोबारा हवाई हमले शुरू कर सकती है।
यदि संघर्ष फिर से भड़कता है, तो अमेरिकी कमांडरों के पास पर्याप्त सैन्य विकल्प रहें, इसके लिए ट्रंप ने फारस की खाड़ी में तीसरा एयरक्राफ्ट कैरियर स्ट्राइक ग्रुप और लगभग 10000 अतिरिक्त नौसैनिक और मरीन जवान तैनात कर दिए हैं।