डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा को चौथी बार राष्ट्रपति चुने जाने पर हार्दिक बधाई दी है। लूला ने रविवार को हुए कड़े मुकाबले में जीत हासिल कर राष्ट्रपति पद पर वापसी की है।
प्रधानमंत्री मोदी ने उनकी इस जीत को ऐतिहासिक और उल्लेखनीय बताते हुए कहा कि वह दोनों देशों के बीच बहुआयामी रणनीतिक साझेदारी को और अधिक मजबूत तथा व्यापक बनाने के लिए उनके साथ मिलकर काम करने को उत्सुक हैं।