World
खुलते ही फिर हुआ रियाद एयरपोर्ट पर हमला, हूती विद्रोहियों ने किया मिसाइल और ड्रोन से अटैक
डिजिटल डेस्क, रियाद। सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन ने हूती विद्रोहियों द्वारा रियाद को निशाना बनाकर दागी गई एक बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोनों को हवा में ही मार गिराया है। इस बीच रियाद स्थित किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट क
लेखक Digital Desk71K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, रियाद। सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन ने हूती विद्रोहियों द्वारा रियाद को निशाना बनाकर दागी गई एक बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोनों को हवा में ही मार गिराया है। इस बीच रियाद स्थित किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट को आंशिक रूप से उड़ानों के संचालन के लिए फिर से खोल दिया गया है।
दरअसल, यमन के हूती विद्रोही लगातार किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को निशाना बना रहे हैं। रविवार को हूती समूह ने दावा किया कि उसने सऊदी अरब पर तीन हमलों में दर्जनों बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं। इनमें से पहला हमला किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर किया गया था, हूती विद्रोही के अनुसार, यह अपने लक्ष्य को हासिल करने में सफल रहा।

-1795170803536.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
