डिजिटल डेस्क, बोगोटा (कोलंबिया)। वेनेजुएला की सबसे लोकप्रिय विपक्षी नेता और नोबेल पुरस्कार विजेता मारिया कोरिना मचाडो लगभग एक साल के निर्वासन के बाद रविवार को अपने देश लौट आई।
प्रवक्ता डेविड स्मोलांस्की ने ने कहा कि यह वापसी लोकतांत्रिक तरीके से सत्ता परिवर्तन और निकट भविष्य में स्वतंत्र, निष्पक्ष राष्ट्रपति चुनावों की दिशा में एक बड़ा कदम है।मचाडो की वेनेजुएला लौटने की कोशिशें हाल के महीनों में राजनीतिक तनाव से भरी रही हैं। उन्होंने पिछले तीन वर्षों से विपक्ष का नेतृत्व किया है, जिसमें से अधिकांश समय उन्होंने अपने देश में छिपकर बिताया ताकि गिरफ्तारी से बच सकें।