World
लूला बनाम फ्लेवियो बोल्सोनारो: राष्ट्रपति चुनाव के लिए ब्राजील में कांटे की टक्कर, कौन से हैं वो 5 अहम मुद्दे
डिजिटल डेस्क, ब्रासीलिया। ब्राजील के मतदाता राष्ट्रपति चुनाव में दूसरे दौर के लिए वोट डाला। यह मुकाबला मौजूदा राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा और दक्षिणपंथी सीनेटर फ्लेवियो बोल्सोनारो के बीच है, जो पूर्व राष्ट्रपति
लेखक Digital Desk28K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, ब्रासीलिया। ब्राजील के मतदाता राष्ट्रपति चुनाव में दूसरे दौर के लिए वोट डाला। यह मुकाबला मौजूदा राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा और दक्षिणपंथी सीनेटर फ्लेवियो बोल्सोनारो के बीच है, जो पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो के सबसे बड़े बेटे हैं।
चुनाव सर्वेक्षणों में कांटे की टक्कर के संकेत मिल रहे हैं। चुनाव के नतीजे लैटिन अमेरिका की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था की दिशा और अमेरिका के साथ उसके संबंधों को तय करेंगे। इस चुनाव में एक तरफ अनुभवी वामपंथी नेता लूला हैं जो एक और कार्यकाल पाना चाहते हैं तो दूसरी तरफ बोल्सोनारो हैं, जिन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के साथ करीबी संबंध बनाए हैं और ब्राजील की आर्थिक और विदेश नीतियों में बदलाव का वादा किया है।

-1795170803536.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
