जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। महंगे घर, आसमान छूता किराया, बढ़ती जीवन-यापन की लागत और सरकारी नीतियों से नाराजगी यूरोप के कई देशों में सड़कों पर दिखाई दे रही है।
फ्रांस की राजधानी पेरिस से लेकर अल्बानिया के तिराना, इटली के शहरों, स्पेन के मैड्रिड और पुर्तगाल के लिस्बन तक विरोध-प्रदर्शन उग्र होते जा रहे हैं। कई जगह प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़पें हुईं, आंसू गैस छोड़ी गई और गिरफ्तारियां की गईं। इन आंदोलनों में कहीं आवास संकट और पेंशन प्रमुख मुद्दे हैं, तो कहीं महंगी शिक्षा, सरकारी परियोजनाओं और सुरक्षा नीतियों के खिलाफ गुस्सा सामने आया है।