World
पेट के कैंसर की नई दवा से मरीजों की जिंदगी दोगुनी, मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा
डिजिटल डेस्क, मैड्रिड। पेट के कैंसर के गंभीर मरीजों के लिए नई दवा उम्मीद जगा रही है। ट्रायल के दौरान दवा कंपनी एस्ट्राजेनेका की दवा ‘सोने-वी’ से एटवांस स्टेज के पेट के कैंसर के मरीजों की औसत जीवित रहने की अवधि दोगुनी होक
लेखक Digital Desk99K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, मैड्रिड। पेट के कैंसर के गंभीर मरीजों के लिए नई दवा उम्मीद जगा रही है। ट्रायल के दौरान दवा कंपनी एस्ट्राजेनेका की दवा ‘सोने-वी’ से एटवांस स्टेज के पेट के कैंसर के मरीजों की औसत जीवित रहने की अवधि दोगुनी होकर 10 महीने पहुंच गई।
रविवार को जारी अंतिम चरण के परीक्षण के नतीजों के अनुसार, दवा लेने वाले मरीजों में मौत का जोखिम कीमोथेरेपी की तुलना में 53 प्रतिशत कम रहा। 532 मरीजों पर हुए अध्ययन में उन लोगों को शामिल किया गया था, जिन्हें पहले कम से कम दो उपचार दिए जा चुके थे।

-1795170803536.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
