डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका एक ऐसे विनाशकारी और बड़े युद्ध की संभावना को देखते हुए अपनी रणनीतिक तैयारियों को धार देने में जुट गया है, जो विदेशी युद्धक्षेत्रों से बढ़कर उसके अपने नागरिक बुनियादी ढांचे को भी पूरी तरह पंगु बना सकता है।
दरअसल, पेंटागन ने फोर्ट्रेस नामक एक व्यापक पहल शुरू की है। जिसके तहत महाद्वीपीय अमेरिका के सभी प्रमुख सैन्य प्रतिष्ठानों को बिजली ग्रिड ठप होने, जलापूर्ति बाधित होने और नागरिक सेवाएं नष्ट हो जाने की स्थिति में भी कम से कम 90 दिनों तक बाहरी मदद के बिना स्वतंत्र रूप से पूरी तरह सक्रिय रखा जाएगा।