डिजिटल डेस्क, पेरिस। पूर्वी फ्रांस में एयरबेस पर उतरने के दौरान मिराज 2000D फाइटर जेट क्रैश हो गया। रात में ट्रेनिंग मिशन के दौरान हुए इस हादसे में एक क्रू मेंबर की मौत हो गई। वहीं दूसरा अभी भी लापता है।
एसोसिएटेड प्रेस (AP) की रिपोर्ट के मुताबिक, मिराज 2000D फाइटर जेट मंगलवार, 20 अक्टूबर को देर शाम अपने एयरबेस पर लौट रहा था, तभी नैन्सी-ओचे (Nancy-Ochey) एयर बेस से लगभग 18 किमी उत्तर-पश्चिम में रोगेविले (Rogeville) के पास क्रैश हो गया।