डिजिटल डेस्क, तेहरान। ईरान ने जनवरी 2025 से हार्डवेयर, विस्फोटक और भारी-भरकम ट्रकों के रूप में कम से कम 2 अरब डॉलर का सामान मंगाने के लिए 5,000 से अधिक सैन्य एजेंसियों का एक गुप्त नेटवर्क बनाया है। ये सभी एजेंसियां ऐसे नामों से काम कर रही हैं, जिनकी शुरुआत MOD से होती है।
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की एक जांच से पता चला है कि अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी और पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों के बावजूद यह सिलसिला जारी है। ये नतीजे इस बात पर रोशनी डालते हैं कि 28 फरवरी को अमेरिकी और इजरायली हमलों से शुरू हुए संघर्ष के दौरान हजारों मिसाइलों और ड्रोनों का इस्तेमाल करने के बावजूद ईरान किस तरह अपने मिसाइल और ड्रोन जखीरे को फिर से भरने में कामयाब रहा है।