डिजिटल डेस्क, ढाका। मक्का की एक मस्जिद के अंदर अश्लील हरकत करने का दोषी पाए जाने के बाद, 14 अक्टूबर को दो बांग्लादेशी नागरिकों (एक पुरुष और एक महिला) को मौत की सजा दी गई।
बांग्लादेशी अखबार 'प्रोथोम आलो' में रविवार को छपी रिपोर्ट के मुताबिक, जेद्दा में बांग्लादेश के महावाणिज्य दूतावास (कॉन्सुल जनरल) ने 19 अक्टूबर को मक्का में सऊदी विदेश मंत्रालय की शाखा को एक राजनयिक पत्र भेजा, जिसमें इस बांग्लादेशी नागरिकों को दी गई सजा को लेकर छह सवालों के जवाब मांगे गए हैं।