डिजिटल डेस्क, नैरोबी। केन्या के मुख्य राजमार्ग पर रविवार सुबह एक यात्री बस और ट्रक के बीच हुई भीषण टक्कर में कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय पुलिस के अनुसार, इस दर्दनाक हादसे में कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
माकुएनी काउंटी कमिश्नर अब्दुल्लाही खलीफ ने आशंका जताई है कि मृतकों की संख्या अभी और बढ़ सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बस में सवार यात्री एक अंतिम संस्कार कार्यक्रम से लौट रहे थे, तभी यह दुर्घटना घटी।