डिजिटल डेस्क, ब्रासीलिया। ब्राजील में राष्ट्रपति के चुनाव के लिए रविवार को मतदान होना है। ऐसे में पक्ष और विपक्ष दोनों अपनी पूरी ताकत लगा कर जनता को अपने पक्ष में करने की कोशिश कर रहे हैं।
रन-ऑफ चुनाव (दूसरा दौर) में लूला का मुकाबला बोल्सोनारो से है। इस चुनाव में वो चौथी बार सत्ता में आने की कोशिश करेंगे। वहीं 45 साल के युवा नेता दक्षिणपंथी सीनेटर फ्लेवियो बोल्सोनारो सत्ता में आने के लिए कड़ा संघर्ष करेंगे। इस बार मुकाबले में ज्यादा रोमांच बना हुआ है।