World
रियाद एयरपोर्ट शुरू होते हूती विद्रोहियों ने फिर दी हमले धमकी, यात्रियों से कहा- ये सुरक्षित नहीं
डिजिटल डेस्क, रियाद। हूती विद्रोहियों के हमले की चेतावनी के कुछ घंटे बाद ही रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सेवा बहाल हो गई। रविवार से शुरू हुई उड़ान सेवा में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए अलग अलग टर्मि
लेखक Digital Desk62K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, रियाद। हूती विद्रोहियों के हमले की चेतावनी के कुछ घंटे बाद ही रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सेवा बहाल हो गई। रविवार से शुरू हुई उड़ान सेवा में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए अलग अलग टर्मिनल तय किए गए हैं।
एयरपोर्ट प्रशासन ने बताया कि टर्मिनल एक से घरेलू उड़ानें संचालित होंगी, जबकि टर्मिनल 2 से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें संचालित होंगी। इसको लेकर शनिवार देर रात सोशल मीडिया एक्स पर अपडेट जारी किया गया। सेवा शुरू होने से कुछ घंटे पहले ही हूती विद्रोहियों ने इसे सैन्य लक्ष्य बनाने की बात कही थी।

-1795170803536.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
