डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित तल्लाहसी में एक फुटबॉल स्टेडियम के पास शनिवार देर रात हुई अंधाधुंध गोलीबारी में कम से कम 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और मामले की जांच जारी है।
स्थानीय पुलिस और विश्वविद्यालय प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक, यह हिंसक घटना फ्लोरिडा एएंडएम यूनिवर्सिटी (FAMU) के ब्रैग मेमोरियल स्टेडियम के बाहरी परिसर में उस समय हुई जब वहां एक कार्यक्रम चल रहा था।