डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका और ईरान के बीच जारी संघर्ष दिन-प्रतिदिन और भयावह होता जा रहा है। इसी बीच अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप का एक बयान खूब चर्चा में है, जिसने दुनियाभर को परेशान कर दिया है।
ट्रंप ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान एक बड़ा और चौंकाने वाला बयान देते हुए कहा कि अमेरिका रविवार को ही ईरान पर हमला कर सकता है, हालांकि इसके साथ ही उन्होंने एक बड़ा, सुंदर और शांतिपूर्ण समझौता होने की संभावना से भी इनकार नहीं किया है।