World
'मक्का-मदीना की तरफ दागी गईं मिसाइल', सऊदी के दावे पर बोले हूती विद्रोही- ये झूठ है
डिजिटल डेस्क, रियाद। हूती विद्रोहियों की ओर से मक्का और मदीना के इलाकों पर मिसाइलें दागी गईं हैं। सऊदी अरब की नागरिक सुरक्षा एजेंसी ने शनिवार को ये दावा किया है। उन्होंने कहा कि दागी गई मिसाइलों को रोका गया है जिसके बाद
लेखक Digital Desk53K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, रियाद। हूती विद्रोहियों की ओर से मक्का और मदीना के इलाकों पर मिसाइलें दागी गईं हैं। सऊदी अरब की नागरिक सुरक्षा एजेंसी ने शनिवार को ये दावा किया है। उन्होंने कहा कि दागी गई मिसाइलों को रोका गया है जिसके बाद उसके टुकड़े उन इलाकों पर गिरे हैं।
सऊदी नागरिक सुरक्षा महानिदेशालय ने 'एक्स' ( सोशल मीडिया ट्विटर) पर जानकारी देते हुए कहा कि आतंकवादी हूतियों ने मक्का अल-मुकर्रमा और मदीना अल-मुनव्वरा के इलाकों को निशाना बना कर हमले किए हैं। जवाबी कार्रवाई के बाद दागी गई दो बैलिस्टिक मिसाइलों के टुकड़े मिले हैं।

-1795170803536.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
