जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। फ्रांस में शनिवार को एक बार फिर लाखों की संख्या में प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतरे। पेरिस से 120 किलोमीटर दूर स्थित ओर्लियांस से शुरू हुआ प्रदर्शन ज्यादातर शांतिपूर्ण रहा, लेकिन शाम को समापन के दौरान हिंसक हो उठा।
कई जगह उपद्रवियों और पुलिस के बीच टकराव हुआ। भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले और वाटर कैनन का सहारा लेना पड़ा। प्रदर्शनों पर प्रतिबंध के बाजवूद पेरिस में लगभग 1,10,000 और पूरे देश में करीब 4,10,000 प्रदर्शनकारी अपनी मांगों के समर्थन में सड़कों पर उतरे।