डिजिटल डेस्क, लंदन। यूरोप में इस वर्ष का ग्रीष्मकाल बेहद खौफनाक और विनाशकारी साबित हुआ है। जून से अगस्त के तीन महीनों में पड़ी प्रचंड हीटवेव के कारण लगभग 50391 लोगों ने अपनी जान गंवा दी।
वैज्ञानिकों के ताजा अध्ययन के अनुसार, इनमें से करीब 32619 मौतें सीधे तौर पर जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग की वजह से हुईं, जिसे कोयला, तेल और गैस जैसे जीवाश्म ईंधनों के लगातार दोहन ने बढ़ावा दिया है। यह आंकड़ा साल 2022 की तुलना में 71 फीसदी अधिक है, जब इन्हीं शहरों में गर्मी के चलते 29480 लोगों की मौत हुई थी।