World
ओलेस्की में 29 अक्टूबर से लागू होगा युद्धविराम, मेलानिया ट्रंप की पहल पर रूस और यूक्रेन सहमत; दुनिया भर में हो रही तारीफ
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। यूक्रेन के खेरसान प्रांत में निप्रो नदी के किनारे बसे ओलेस्की शहर में 29 अक्टूबर से लागू होने वाले युद्धविराम का चारों तरफ स्वागत हो रहा है। फरवरी 2022 से ही रूस के कब्जे में चले गए इस शहर को वापस
लेखक Digital Desk74K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। यूक्रेन के खेरसान प्रांत में निप्रो नदी के किनारे बसे ओलेस्की शहर में 29 अक्टूबर से लागू होने वाले युद्धविराम का चारों तरफ स्वागत हो रहा है। फरवरी 2022 से ही रूस के कब्जे में चले गए इस शहर को वापस लेने के लिए यूक्रेन लगातार प्रयास कर रहा है लेकिन उसे सफलता नहीं मिली है।
अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप ने इस शहर को नष्ट होने के करीब बताते हुए वहां के बचे-खुचे लोगों की मदद के लिए तत्काल मदद की आवश्यकता जताते हुए रूस और यूक्रेन के शीर्ष नेतृत्व को लड़ाई रोकने के लिए तैयार किया।

-1795170803536.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
