डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिकी राजनीतिक व्यवस्था दुनिया की सबसे दिलचस्प और जटिल प्रणालियों में से एक है। यहां हर चार साल पर राष्ट्रपति का चुनाव होता है, लेकिन ठीक दो साल बाद यानी राष्ट्रपति के कार्यकाल के बीच में एक और बड़ा चुनाव कराया जाता है, जिसे 'मिड-टर्म चुनाव' कहा जाता है।
यह चुनाव अमेरिकी लोकतंत्र का वह मोड़ है, जो तय करता है कि व्हाइट हाउस की ताकत पर लगाम लगेगी या उसे और पंख मिलेंगे। अगले महीने यानी नवंबर की तीन तारिख को भी अमेरिका में मिड-टर्म के चुनाव होने जा रहे हैं।