डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। जैसे-जैसे पश्चिम एशिया में एक बार फिर अमेरिका और ईरान में नए सिरे से युद्ध की सुगबुगाहट बढ़ रही है, वैसे-वैसे खाड़ी में अमेरिकी नागरिकों पर हमले का खतरा भी बढ़ता जा रहा है।
अमेरिकी खुफिया प्रमुख ने चेतावनी दी है कि ईरान ने अमेरिकी अधिकारियों को निशाना बनाने की कोशिशें तेज कर दी हैं और कुछ घातक साजिशें उन्नत चरण में पहुंच गई हैं। इसके बाद अमेरिका ने मध्य पूर्व में अपने कई राजनयिक मिशनों में कर्मचारियों की संख्या घटा दी है।