World
सऊदी अरब पर हूतियों का बड़ा हमला: रियाद एयरपोर्ट पर भीषण बमबारी, अरामको समेत कई ठिकानों को बनाया निशाना
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। यमन के हूती विद्रोहियों ने शनिवार को दावा किया कि उन्होंने सऊदी अरब में कई महत्वपूर्ण जगहों पर हमला किया है। इनमें रियाद और दम्माम के एयरपोर्ट, सऊदी अरामको की सुविधाएं और तेल रिफाइनरी शामिल हैं।
लेखक Digital Desk45K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। यमन के हूती विद्रोहियों ने शनिवार को दावा किया कि उन्होंने सऊदी अरब में कई महत्वपूर्ण जगहों पर हमला किया है। इनमें रियाद और दम्माम के एयरपोर्ट, सऊदी अरामको की सुविधाएं और तेल रिफाइनरी शामिल हैं।
हूती सैन्य प्रवक्ता याह्या सारी ने बताया कि उनके हमलों में ईस्ट-वेस्ट पाइपलाइन, कच्चे तेल के पंपिंग स्टेशन, यनबू में सऊदी अरामको की सुविधा, रबीग तेल रिफाइनरी, रियाद का किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, दम्माम का किंग फहद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, नज्रान एयरपोर्ट और खमिस मुशैत स्थित एयरबेस शामिल हैं।

-1795170803536.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
