डिजिटल डेस्क, यरुशलम। फलस्तीनी बहुल वेस्ट बैंक में शुक्रवार को दो सैनिकों के मारे जाने के कुछ घंटे बाद वहां पर सैन्य कार्रवाई शुरू कर दी। इस कार्रवाई में दर्जनों घरों को ध्वस्त कर दिया गया और 1,200 फलस्तीनियों को उनके घरों से निकालकर अन्यत्र भेज दिया गया।
खाली घरों को इजरायली सेना ध्वस्त करेगी या उनमें ताला डालकर वहां पहुंचने वाले रास्ते बंद कर देगी। इजरायल में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के आदेश पर यह कार्रवाई संसदीय चुनाव के लिए होने वाले मतदान से महज तीन दिन पहले हुई है।