डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया की दुनिया में इन दिनों एक वीडियो ने तहलका मचा दिया है, जिसमें एक नवजात शिशु के ऊपरी होंठ पर घनी मूंछें नजर आ रही हैं।
इस अनोखे और मजेदार वीडियो को देखकर लोग हैरान भी हैं और जमकर चुटकुले भी बना रहे हैं। इक्वाडोर से जुड़ा यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, लेकिन क्या सच में कोई बच्चा मूंछों के साथ पैदा हो सकता है?
क्या सच में नवजात के मूंछें हो सकती हैं?