डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। बलूचिस्तान लिबरेशन फ्रंट (BLF) ने पाकिस्तानी सुरक्षा बलों पर किए गए कई हमलों की जिम्मेदारी ली है। उनका दावा है कि उनके लड़ाकों में चल रहे 'ऑपरेशन अलमास' के दौरान मिलिट्री इंटेलिजेंस के एक कैप्टन और पाकिस्तान सेना के स्पेशल सर्विसेज ग्रुप के कई जवानों को मार गिराया है।
इस अलगाववादी समूह प्रवक्ता, मेजर ग्वहराम बलूच द्वारा जारी एक प्रेस रिलीज में दावा किया गया है कि कई जगहों पर पाकिस्तानी बलों को भारी जान-माल का नुकसान उठाना पड़ा है और झड़पों के बाद उन्हें पीछे हटने के लिए मजबूर होना पड़ा। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, BLF ने कहा कि यह ऑपरेशन कई मोर्चों पर पूरी तीव्रता और सफलता के साथ जारी है।