डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा तनाव अब एक नए और खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। अमेरिकी खुफिया विभाग की चेतावनी के बाद, अमेरिका ने मध्य पूर्व में अपने कई दूतावासों में स्टाफ की संख्या घटा दी है। राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने भी चेतावनी दी है कि अगर ईरान नहीं माना, तो अमेरिका फिर से सैन्य कार्रवाई कर सकता है।
बता दें कि अमेरिका एक्शन में इसलिए आया है, क्योंकि खुफिया जानकारी सामने आई है कि ईरान ने विदेशों में अमेरिकी नागरिकों और सैन्य कर्मियों को निशाना बनाने की अपनी साजिशों को तेज कर दिया है।