डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। यूरोपीय संघ आर्कटिक क्षेत्र में सुरक्षा मजबूत करेगा। इसके लिए संघ ने नई रणनीति पेश की गई है। जलवायु परिवर्तन की वजह से बर्फ तेजी से पिघल रही है और आर्कटिक में नए समुद्री मार्ग खुल रहे हैं।
इसलिए उपग्रहों की निगरानी बढ़ाने, पाइपलाइनों की सुरक्षा और समुंद्र के नीचे बिछी संचार केबलों की सुरक्षा पहली प्राथमिकता होगी। इसके लिए नए केंद्र भी बनाने पर विचार चल रहा है। आर्कटिक में बदलते हालात भारत के लिए भी अहम हैं।